#शिवलिंग_पर_कौन_सा_अनाज_चढ़ने_से_क्या_फल_मिलता_है
===================

हिन्दू धर्म में भगवान शंकर सांसारिक सुखों से जुड़े सारे मनोरथ पूरे करने वाले देवता हैं। उनकी प्रसन्नता के लिए धर्मग्रंथों में कई व्रत-उपवास बताए गए हैं। कई भक्त अलग-अलग वजहों से व्रत के धार्मिक विधानों का पालन नहीं कर पाते। 

इसलिए ऐसे भक्तों के लिए जो व्रत नहीं रख पाते हैं। शिवपुराण में बताए अलग-अलग अनाज का चढ़ावा सुख-सौभाग्य व धन सहित कई मनचाहे फल देने वाला माना गया है।

इन उपायों से पहले भगवान शिव की सामान्य पूजा यानी चंदन, बिल्वपत्र, फूल, छोटा सफेद वस्त्र चढ़ाकर करें और इनके साथ यहां बताए अनाज व फूल शिवलिंग पर चढ़ाएं। इन चीजों से कामना विशेष पूरी करते हैं। जानिए कौन सा अनाज व फूल चढ़ाने का उपाय कौन सी चाहत पूरी करता है। इनको चढ़ाते वक्त ये मंत्र स्मरण करना शुभ होगा-

मृत्युंजयाय रुद्राय नीलाकंताया शम्भवे।
अमृतेशाय सर्वाय महादेवाय ते नमः।।

- देव पूजा में अक्षत यानी चावल का चढ़ावा बहुत ही शुभ माना जाता है। शिव पूजा में भी महादेव या शिवलिंग के ऊपर चावल, जो टूटे न हो चढ़ाने से लक्ष्मी की कृपा यानी धन लाभ होता है।

- शिव की तिल से पूजा करने पर मन, शरीर और विचारों से हुए दोष का अंत हो जाता है। सारे तनाव व दबाव की वजहे अचानक दूर हो जाती हैं।

- अरहर के पत्तों या दाल से शिव की पूजा करने से तन, मन व धन से जुड़े हर तरह के दु:ख दूर हो जाते हैं।

- शिव को मूंग चढ़ाने से किसी विशेष काम या मकसद से जुड़े विशेष मनोरथ फौरन पूरे होते हैं।

- जौ चढ़ाकर शिव की पूजा अंतहीन व पीढ़ीयों को सुख देने वाली सिद्ध होती है।

- शिव की गेहूं चढ़ाकर की गई पूजा से संतान सुख मिलता है। संतान होनहार व सद्गगुणी कुल का गौरव बढ़ाने वाली निकलती है।

- अपार धन लाभ की कामना पूरी करने के लिए कमल, शंखपुष्प और शतपत्र भगवान शिव पर चढ़ाएं।

- महादेव को सफेद कमल के फूलों को चढ़ाने से मोक्ष का मार्ग आसान होता है।

- बिल्वपत्र चढ़ाने से ऐश्वर्य व वैभव मिलने के साथ सारे पापों का नाश होता है।

- इसी तरह महादेव की जूही के फूलों से पूजा अपार अन्न-धन देती है।

- शिव पूजा में चमेली के फूल चढ़ाने पर वाहन सुख की कामना पूरी होती है।

- शिव की कनेर के फूलों से पूजा सुंदर वस्त्रों की कमी पूरी करती है।

- मन की अशांति और तनाव दूर करने के लिए शिव को शेफालिका के फूल चढ़ाएं।

- शिव की तुलसी की मंजरी से पूजा हर पीड़ा से मुक्ति और हर सुख प्राप्त होते है।

- विवाह बाधा दूर करने के लिए भगवान शंकर पर बेला के फूल चढ़ाएं। इससे श्रेष्ठ वर और सर्वगुण संपन्न पत्नी मिलती है।

- ख्याति, पद और सम्मान पाने के लिए शिव पूजन में अगस्त्य के फूल अर्पित करें।

- पुत्र कामना पूरी करने के लिए लाल फूल वाला धतूरा शिव को चढ़ाना चमत्कारी फल देता है। इसके अभाव में सफेद धतूरा भी चढ़ा सकते हैं।

- सेहत व लंबी उम्र की चाहत रखने वाला व्यक्ति शिव पूजा में दूर्वा चढ़ाएं।

Comments

Popular Post

घर के मुख्य द्वार पर रखें यह 6 चीज़ें और देखें कमाल

विष्णु जी की महिमा

चन्द्रग्रहण 2018 जुलाई 27