आपके व्यक्तित्व को प्रभावित करता है आपका नाम

नाम में क्या रखा है
नाम में क्या रखा है
शेक्सपियर का एक बहुत प्रचलित कथन हैव्हाट इस इन नेमयानिनाम में क्या रखा है हो सकता है शेक्सपियर के लिए नाम का कोई महत्व ना हो लेकिन ज्योतिष के अनुसार आपका नाम ही आपकी पहचान बन जाती है। भले ही आप अपनी लाइफ में कितने ही नाम बदलें लेकिन राशि के आधार पर रखा गया आपका नाम, आपके व्यक्तित्व को बहुत गहराई से प्रभावित करता है।
राशियों के साथ नाम का रिश्ता
समस्त ब्रह्मांड में 9 ग्रह मौजूद है और ये नौ ग्रह हमारे स्वभाव, हमारे भविष्य को हमारे जन्म के आधार पर प्रभावित करते हैं। ज्योतिष विद्या में 12 राशियों का जिक्र है, जिनका संबंध इन्हीं ग्रहों से है। चलिए जानते हैं राशि के आधार पर रखा गया आपका नाम आप के जीवन पर क्या प्रभाव डालता है।
मेष राशि के जातक
अगर आपका नाम मेष राशि के अंतर्गत आता है तो आपको यह जानना चाहिए कि आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। मेष राशि और मंगल ग्रह के प्रभाव वाले ये लोग काफी निडर, ऊर्जावान गतिशील होते हैं। मेष राशि के लोग नई-नई भूमिकाएं करना पसंद करते हैं। वे बहुत ही जल्दी बोर हो जाते हैं। इनके अंदर गजब का आकर्षण होता है जो अन्य लोगों को उनकी ओर खींचता है।
वृषभ राशि के जातक
वृषभ राशि के लोग थोड़ा आराम पसंद होते हैं, इन्हें बड़ी सहजता के साथ अपना जीवन बिताना पसंद है।शुक्र ग्रह के प्रतिनिधित्व के कारण ये लोग काफी हद तक भौतिकवादी होते हंत और लक्जरी लाइफ जीना चाहते हैं। इन्हें अपनी लाइफ में हर प्रकार की सुख-सुविधा चाहिए।
मिथुन राशि
बुध ग्रह के प्रतिनिधित्व वाले ये लोग काफी बातूनी होते हैं। लेकिन ये फिजूल की वार्तालाप में ना पड़कर दिमागदार बातें करते हैं। ये लोग अपने निजी जीवन को लेकर काफी सचेत रहते हैं और अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
कर्क राशि
चंद्रमा के प्रतिनिधित्व वाली राशि के जातक होने की वजह से ये लोग काफी चंचल और रोमांटिक किस्म के होते हैं। कर्क राशि के लोग घरेलु और भावनाओं से ओत-प्रोत होते हैं। इन्हंं दूसरों की मदद करना अच्छा लगता है।
सिंह राशि
सिंह राशि का नेतृत्व सूर्य ग्रह द्वारा किया जाता है। इस राशि के लोग मजबूत आत्मविश्वास और रचनात्मक प्रवृत्ति वाले होते हैं। ये लोग जिनसे भी मिलते हैं एक अलग छाप छोड़ते हैं।
कन्या राशि
बुध ग्रह के नेतृत्व वाले ये लोग काफी नकचड़े स्वभाव के होते हैं। ये हर समय किसी ना किसी की आलोचना करते रहते हैं, जिसकी वजह से यह दूसरों के बीच हंसी का पात्र भी बनते हैं। ये लोग काफी मेहनती और व्यवस्थित होते हैं, परिणामस्वरूप बिना किसी परेशानी के अपना कार्य संपन्न कर लेते हैं।
तुला राशि
तुला राशि का प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह द्वारा किया जाता है। ये लोग अपने पार्टनर के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रतिबद्ध होते हैं। तुला राशि के लोगों का फोकस बहुत अच्छा होता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि का संचालन मंगल राशि द्वारा किया जाता है। ये लोग काफी रहस्यमय होते हैं और अपने भीतर बहुत कुछ छिपाकर रखते हैं। इनके भीतर गजब की उत्सुकता होती है, जिसकी वजह से ये किसी भी प्रकार के सवाल के जवाब तक पहुंच ही जाते हैं।
धनु राशि
बृहस्पति के प्रतिनिधित्व की वजह से ये लोग धर्म और अध्यात्म की ओर झुकाव रखते हैं। इन्हें ऐसे लोग बहुत पसंद आते हैं जो सच का साथ देते हैं।
मकर राशि
शनि ग्रह के प्रतिनिधित्व वाली मकर राशि के लोग मेहनती, धैर्यवान और व्यवहार कुशल होते हैं। इनका जीवन काफी हद तक व्यवस्थित कहा जा सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि का संचालक भी शनि ग्रह है। ये लोग अपने आसपास की चीजों को हमेशा बेहतर बनाए रखना चाहते हैं। इन्हें दूसरों के हितों का भी ध्यान रहता है। कुंभ राशि के लोग परोपकारी और मानवीय गुण वाले होते हैं।
मीन राशि
बृहस्पति ग्रह के प्रतिनिधित्व वाले ये लोग निस्वार्थ भाव से कार्य करते हैं। इन्हें दूसरों की सहायता करना पसंद आता है।

Comments

Popular Post

घर के मुख्य द्वार पर रखें यह 6 चीज़ें और देखें कमाल

विष्णु जी की महिमा

चन्द्रग्रहण 2018 जुलाई 27