Posts

Showing posts from September, 2020

पुरषोत्तम मास

 *क्या है अधिकमास, कब आता है, जानिए इसका पौराणिक आधार*       हिंदू कैलेंडर में हर तीन साल में एक बार एक अतिरिक्त माह का प्राकट्य होता है, जिसे अधिकमास, मल मास या पुरुषोत्तम मास के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में इस माह का विशेष महत्व है। संपूर्ण भारत की हिंदू धर्मपरायण जनता इस पूरे मास में पूजा-पाठ, भगवतभक्ति, व्रत-उपवास, जप और योग आदि धार्मिक कार्यों में संलग्न रहती है। ऐसा माना जाता है कि अधिकमास में किए गए धार्मिक कार्यों का किसी भी अन्य माह में किए गए पूजा-पाठ से 10 गुना अधिक फल मिलता है। यही वजह है कि श्रद्धालु जन अपनी पूरी श्रद्धा और शक्ति के साथ इस मास में भगवान को प्रसन्न कर अपना इहलोक तथा परलोक सुधारने में जुट जाते हैं। अब सोचने वाली बात यह है कि यदि यह माह इतना ही प्रभावशाली और पवित्र है, तो यह हर तीन साल में क्यों आता है? आखिर क्यों और किस कारण से इसे इतना पवित्र माना जाता है? इस एक माह को तीन विशिष्ट नामों से क्यों पुकारा जाता है? इसी तरह के तमाम प्रश्न स्वाभाविक रूप से हर जिज्ञासु के मन में आते हैं। तो आज ऐसे ही कई प्रश्नों के उत्तर और अधिकमास को गहराई से जानते हैं- हर

पितृ पक्ष 2020 उपाय

 *पितृ मोक्ष अमावस्या*  🚩 पितृ मोक्ष अमावस्या हिन्दी आश्विन माह की अमावस्या के दिन  मनाया जाता है। 🚩  पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन हम अपने पितरो को विदाई देते है। 🚩 हमारे दिवंगत परिजनो की तिथि की जानकारी यदि हमे नही है  तो उनका श्राद्ध हम इस पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन कर सकते है। 🚩 श्राद्घ करने के साथ ही साथ प्रसन्न मन से ब्राह्मण को सीधा ( कच्चा भोजन बनाने की सामग्री  ÷ आटा + चावल + दाल + कच्ची सब्जी + घी + शक्कर + नमक इत्यादि ) वस्त्र + दक्षिणा के साथ अवश्य दे। 🚩  पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन बड़े पेड़ो  ( पीपल + बरगद + आम + ऑवला + शमी + अशोक + बादाम + बेल इत्यादि ) का वृक्षारोपण अवश्य करे। 🚩 पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन पीली सरसो का छिड़काव पूरे भवन मे अवश्य करे। 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩 *एस्ट्रो कृष्णाकविता वर्मा*  👩‍💻🙏💐📱 *8574074069*  📱 *9696399616*